Events and Activities Details
Event image

GCW BHODIAKHERA


Posted on 07/08/2026

राजकीय महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का आयोजन, अन्य एस एस स्वयंसेविकाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता की उपस्थिति में राजकीय महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में सिविल डिफेंस एंड होमगार्ड डिपार्टमेंट और फायर सर्विसेस डिपार्टमेंट की सर्च एंड रेस्क्यू टीम की ओर से मॉक ड्रिल एक्सरसाइज करवाई गई। इस मॉक ड्रिल का संचालन राजेश बुमरा प्लाटून कमांडर, पंकज, कंपनी कमांडर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विनोद सैनी, डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू ऑफिसर श्याम लाल के नेतृत्व में किया गया। सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल अभ्यास को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शकुंतला सिहाग रमन देवी, डॉ विजय कुमार, डॉ गुरनाम , पवन कुमार व अन्य स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने, घबराहट से बचने, त्वरित निर्णय लेने तथा संकट की स्थिति में सही ढंग से प्रतिक्रिया देने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। फर्स्ट एड प्रशिक्षण के अंतर्गत घाव, रक्तस्राव, जलने, बेहोशी अथवा किसी अन्य आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थी तुरंत सहायता उपलब्ध करा सकें। प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास न केवल आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। इस मॉक ड्रिल में एनएसएस वॉलंटियर्स सविना, किरण, नेहा सहित अन्य छात्राओं ने भी पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। महाविद्यालय परिवार की ओर से भी इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।