| Events and Activities Details |
NSS
Posted on 22/01/2026
साइबर सुरक्षा: CMG GCW में जागरूकता पहल
चौधरी मनिराम राम गोदारा महिला महाविद्यालय (CMG GCW) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर जगसीर सिंह ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्व, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सतर्कता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में ने छात्राओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ लखबीर कौर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्राओं का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे स्वयं को और समाज को सुरक्षित रख सकें।
इस कार्यक्रम में NSS प्रभारी डॉ. शकुंतला सिहाग, सहायक प्राध्यापक रमन तथा महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) से श्रीमती सरोज,मंजू बाला,कविता,सुमन भतेरी एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। अंत में NSS इकाई द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
|