Events and Activities Details
Event image

GCW BHODIA KHERA


Posted on 30/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आज चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. लखबीर कौर, डॉ विजय, डॉ गुरनाम, श्री भारत भूषण, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर डॉ शकुंतला सिहाग, रमन देवी व सभी स्टॉफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्री प्रवीण जोरा जी व उनके साथ अन्य सम्मानित साथियों अमृतपाल, राम मेहर, कमल चौधरी अमित, नवदीप नागली का स्वागत व सम्मान किया तथा संस्था की तरफ से उनकी इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए धन्यवाद किया गया। जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण जोड़ा, एडवोकेट ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में एक प्रतीकात्मक वृक्ष का रोपण किया। उनके साथ अन्य मान्यवर और अतिथि भी उपस्थित रहे और सभी ने ग्रामीण व पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. शकुंतला सिहाग और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर रमन ने उपस्थित अतिथियों व स्टाफ सदस्यों को अभियान के उद्देश्यों और पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल (नर्सरी, पानी, मल्चिंग) के तरीकों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं व स्टाफ सदस्यों ने भी पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी दिखाई और सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि लगाए गए पेड़ों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी ताकि वे लंबे समय तक जीवित रहकर पर्यावरण में योगदान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ कविता, पवन कुमार कालिया, डॉ ज्योति, डॉ रमेश कुमार, डॉ भरत लाल, डॉ सोनू , डॉ ममता,डॉ सतीश चंद्र, श्रीमती सारिका, संदीप व अन्य सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।